• Mon. Nov 10th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

जाम के झाम में परेशान रहे राहगीर

News Desk

ByNews Desk

Nov 30, 2024
जाम के झाम में परेशान रहे राहगीर

नागेश त्रिवेदी रायबरेली
भारी वाहनों की कस्बे के बीच से आवा जाही की
वजह से आए दिन जाम लगता है। शनिवार को भारी वाहनों की क्रॉसिंग में आधा घंटे मुख्य चौराहे से चारों ओर वाहनों की कतारे लग गई। जिसकी वजह से राजमार्ग सहित सभी मार्ग बंद रहे। भारी मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम से निजात दिलाई। जिम्मेदार अधिकारियों की नाकामी के चलते राहगीरों व्यापारियों तथा छात्र-छात्राओं को मुसीबत का सामना करना पड़ पड़ा ।

बांदा, फतेहपुर, महोबा ,हमीरपुर से गिट्टी मौरम से भरे ओवरलोड डंपर तथा ट्रक टोल टैक्स बचाने के चक्कर में डलमऊ सलोंन मार्ग का इस्तेमाल करते हैं। परिवहन विभाग के अधिकारियों की नाकामी के चलते इस रास्ते का उपयोग करते हुए अमेठी सुल्तानपुर प्रतापगढ़ जौनपुर की ओरआते जाते हैं। कस्बे के आसपास गंगा एक्सप्रेसवे तथा जगतपुर बाईपास सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। सैकड़ो की संख्या में डंफरों से मिट्टी की ढुलाई का कार्य करवाया जा रहा है। धूल व मिट्टी उड़ाते हुए डंफर कस्बे के बीच से निकलते हैं। बड़े वाहनों की क्रॉसिंग में आए दिन जाम लग जाता है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिल कुमार बाजपेई, केशव प्रसाद, अग्रहरि, सुरेंद्र कुमार राजन शुक्ला त्रिलोकी सिंह ने बताया है कि जाम की वजह से व्यापार प्रभावित होने के साथ-साथ दुकानों में धूल मिट्टी भर जाती है। स्कूली छात्र-छात्राओं को निकलने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मुख्य चौराहे पर यातायात पुलिस की तैनाती होनी चाहिए।थाना प्रभारी अजय राय ने बताया है कि मुख्य चौराहे पुलिस की तैनाती की गई है। इसके बावजूद चालकों की मनमानी से जाम की स्थिति बन जाती है।

Related posts:

सुल्तानपुर में महंगा, बलरामपुर में सस्ता दूध खरीद रही श्वेतधारा डेयरी किसानों में नाराजगी

  भे...
Monday November 10, 2025

जल्दी पैसा कमाने में तीन हजार लोगों ने गंवा दिए 50 लाख

  न्...
Monday November 10, 2025

स्वास्थ्य कर्मचारियों की लापरवाही से गई नवजात की जान

न्यूज नेटवर्...
Sunday November 9, 2025

रायबरेली में गेगासों गंगा पुल के मरम्मत पर खर्च होंगे 16 करोड़, काम शुरू

न्यूज़ नेटवर...
Sunday November 9, 2025

मदरसा प्रबंधन पर दुराचार का आरोप केस दर्ज

सीतापुर म...
Saturday November 8, 2025

स्नातक वर्ग 2025 और एन.आई.एफ.टी. के 40 वर्षों की रचनात्मक उत्कृष्टता का उत्सव

रायबरेली।  व...
Saturday November 8, 2025

विद्यालय निमार्ण का ठेका दिलाने के बहाने ठगे 50 हजार

  न्...
Friday November 7, 2025

पेंशन भोगी अपना जीवन प्रमाणपत्र जमा कर कोषागार में स्वयं उपस्थित होकर भौतिक सत्यापन कराना करें सुनिश...

पेंशन भोगी अ...
Friday November 7, 2025

खंभे और लाइन हटाने के लिए सात करोड़ दबाए बैठा पावर कॉर्पोरेशन

न्यूज़ नेटवर...
Friday November 7, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *