• Tue. Nov 11th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

जहरीले जंतु के काटने से छात्रा की मौत

News Desk

ByNews Desk

Nov 5, 2024
Img 20241105 Wa0108

रोहनिया, रायबरेली: परिजनों के साथ घर में सोई हुई छात्रा की जहरीले जंतु के काटने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई की है।
क्षेत्र के उमरन गांव निवासी राजेश कुमार चौरसिया की चौदह वर्षीय पुत्री नैंसी सोमवार की रात परिजनो के साथ खाना खाकर अपने बिस्तर पर सोने गई। परिजनों ने बताया कि रात तकरीबन 3 बजे अचानक नैंसी चीख मारकर उठी और उसने बताया कि उसे किसी जहरीले जंतु ने काट लिया है। परिजन आनन फानन उसे झाड़ फूंक कराने के लिए गए किंतु उसकी हालत में सुधार न होने पर तुरन्त जिला अस्पताल के लिए निकले,जहां मंगलवार की सुबह तकरीबन छह बजे रास्ते में ही नैंसी ने दम तोड़ दिया।
जिला अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसके मृत्यु की घोषणा कर दी। जहरीले जंतु के काटने से पुत्री की मौत की सूचना सलोन कोतवाली में दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक नैंसी पास के गाँव बीकरगढ़ स्थित विद्यालय में कक्षा सात की छात्रा थी। इस तरह अचानक नैंसी की मौत से परिजनों में गम का माहौल है।

Related posts:

लोहे की रॉड से युवक की पीट-पीटकर हत्या

  न्...
Tuesday November 11, 2025

तेज रफ्तार डंपर ने सम्मी बस में मारी जोरदार टक्कर एक दर्जन से अधिक यात्री घायल, युवती को अस्पताल में...

न्यूज नेटवर्...
Monday November 10, 2025

शादी का झांसा देकर आठ साल तक किया दुष्कर्म, विरोध करने पर जबरन कराया धर्म परिवर्तन

  न्...
Monday November 10, 2025

दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुआ धमाका, अलर्ट मोड पर प्रदेश

न्यूज़ नेटवर...
Monday November 10, 2025

नीम के पेड़ को चोरों ने बनाया रास्ता घर से 15 लाख के जेवरात चोरी

  न्...
Monday November 10, 2025

जल्दी पैसा कमाने में तीन हजार लोगों ने गंवा दिए 50 लाख

  न्...
Monday November 10, 2025

डंपर की टक्कर से गई दो युवकों की जान

न्यूज़ नेटवर...
Monday November 10, 2025

रायबरेली के अरखा में मालगाड़ी हुई डीरेल, मचा हड़कंप

न्यूज़ नेटवर...
Sunday November 9, 2025

बंदर को बचाने में पलटा ई रिक्शा चालक की हालत गंभीर

न्यूज नेटवर्...
Sunday November 9, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *