• Tue. Nov 11th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

रायबरेली पहुंचे राहुल गांधी का कांग्रेसियों कई परियोजनाओं का किया शिलान्यास

News Desk

ByNews Desk

Nov 5, 2024
Img 20241105 Wa0072

रायबरेली। जिले के सांसद व लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी अपने एक दिवसीय दौरे पर संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंचे। बछरावां के चुरवा बॉर्डर पहुंचने पर राहुल गांधी का काफिला रुका और उन्होंने पवन पुत्र हनुमान के पीपलेश्वर मंदिर में दर्शन किया। इस दौरान वे सड़क किनारे स्वागत के लिये खड़े कार्यकर्ताओं से मिले। कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया। राहुल गांधी ने चुरवा मन्दिर में लोकसभा चुनाव के दौरान भी दर्शन किया था। सांसद बनने के बाद यह रायबरेली में उनका तीसरी बार आगमन है।

मंगलवार को सुनिश्चित कार्यक्रम के मुताबिक राहुल गांधी का काफिला रायबरेली शहर पहुंचा। इससे पहले काँग्रेस कार्यकर्ताओं ने डिग्री कॉलेज चौराहे पर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी से मिलने आये कार्यकर्ता बैरिकेटिंग करके रोके जाने से नाराज थे। राहुल गांधी ने डिग्री कॉलेज चौराहे के सामने बनाए गए कलात्मक संरचना का लोकार्पण किया इसके पूर्व उन्होंने चौक शहीद स्मारक पर जाकर नमन किया। इसके पश्चात राहुल गांधी कलक्ट्रेट परिसर में बचत भवन पहुंचे और वहां सलामी लेने के बाद करीब छह करोड़ की लागत से बनने वाली कई सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इस दौरान उनके साथ योगी सरकार में राज्यमंत्री और लोकसभा चुनाव में भाजपा की तरफ से प्रतिद्वंद्वी रहे दिनेश प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।। इसके पश्चात बचत भवन में दिशा की बैठक में शामिल हुए। दिशा की बैठक में राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, सदर विधायक अदिति सिंह सहित अन्य विधायक गण व जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

Related posts:

जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी ने किया विकास कार्य का शिलान्यास

  &n...
Monday November 10, 2025

पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ मनोज कुमार पांडेय ने की गंगा आरती, समाजसेवियों को किया सम्मानित

रायबरेली। पू...
Monday November 10, 2025

महोत्सव में स्थानीय कलाकारों ने मोहा मन, नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया सम्मानित

रायबरेली का...
Monday November 10, 2025

एफ.जी.आई.ई.टी. छात्र चंद्र प्रकाश ने जीता स्वर्ण पदक

  ग्...
Monday November 10, 2025

किसानों ने श्वेतधारा डेरी पर लगाया भेदभाव पूर्ण व्यवहार करने का आरोप

न्यूज नेटवर्...
Sunday November 9, 2025

अंकित राज कृष्णा ग्रुप बरेली के कलाकारों ने मोहा मन

न्यूज़ नेटवर...
Saturday November 8, 2025

टीईटी के खिलाफ़ 24 नवंबर को जंतर-मंतर पर रायबरेली जिले के शिक्षक करेंगे प्रदर्शन

न्यूज नेटवर्...
Saturday November 8, 2025

डलमऊ महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में झूम रहे लोग

न्यूज नेटवर्...
Friday November 7, 2025

महोत्सव में दिखी कला संस्कृति और विरासत की सांक्षी झलक

  &n...
Thursday November 6, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *