न्यूज डेस्क, लालगंजः मार्ग दुर्घटना में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई जिसमें दो सगे चचेरे भाई हैं। युवकों की मौत पर उनके घरों में कोहराम मच गया। सरेनी थाना क्षेत्र के पूरे लालू मजरे बेनी माधवगंज निवासी प्रशांत पुत्र दिनेश समेत पूरे चंद्रशेखर गोपाली खेड़ा निवासी शिवेंद्र मिश्रा व गोपाल मिश्रा तीनों रविवार की देर शाम गांव में एक साथ थे। उन्होंने कुछ दिन पहले ही नई बाईके खरीदी थी। तीनों युवकों ने अपने परिवारजन से मित्र के घर जाने की बात कही थी और रात में दो बाईको से घर से निकले थे। सुबह लालगंज डलमऊ मुख्य मार्ग पर बहाई गांव के निकट तीनों मृत अवस्था में सड़क किनारे पड़े मिले। उनकी दुर्घटना किस वाहन से हुई यह किसी को पता नहीं चल सका। मृतक प्रशांत बाजपेई अपने माता-पिता का एकलौता पुत्र बचा था। उसके बड़े भाई का पहले ही बीमारी के दौरान निधन हो चुका है। प्रशांत मल्केगांव में डाक पोस्ट मास्टर था। उसकी मौत पर पिता दिनेश बाजपेई का रो रो कर बुरा हाल है। शिवेंद्र गिट्टी मौरंग का बड़ा व्यापारी था। दो भाइयों में वह छोटा था कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
न्यूज़ नेटवर...
Monday November 10, 2025न्यूज़ नेटवर...
Sunday November 9, 2025न्यूज नेटवर्...
Sunday November 9, 2025न्यूज़ नेटवर...
Sunday November 9, 2025
न्...
Sunday November 9, 2025न्यूज नेटवर्...
Saturday November 8, 2025बाराबंकी जनप...
Saturday November 8, 2025न्यूज नेटवर्...
Thursday November 6, 2025
रा...
Thursday November 6, 2025