• Mon. Nov 10th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

शरद पूर्णिमा व बाल्मीकि जयंती पर हजारों श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान।

News Desk

ByNews Desk

Oct 17, 2024
Img 20241017 Wa0024

न्यूज डेस्क: गोकर्ण ऋषि की तपस्थली व दक्षिण वाहिनी मां गंगा के गोकना घाट पर शरद पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं गंगा स्नान कर गंगा तट के शिवालयों, मंदिरों में जलाभिषेक कर पूजा अर्चन किया। इससे पूर्व मां गंगा गोकर्ण जन कल्याण सेवा समिति की और से आयोजित गंगा महाआरती एवं दीपदान में सैकड़ो श्रद्धालुओं ने सम्लित होकर अपने व परिवार के कल्याण की कामना की। लोगों ने मां गंगा को निर्मल एवं स्वच्छ बनाने की शपथ ली।

बुधवार की देर शाम से ही श्रद्धालुओं का गंगा घाट पर आना शुरू हो गया था। भजन भजन व विश्राम के बाद रात्रि करीब दो बजे से गंगा स्नान का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर घाट के मंदिर व शिवालयों में जलाभिषेक किया। इससे पूर्व हजारों श्रद्धालुओं ने कल्पवास भी किया। समिति के सचिव व वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित पंडित जितेंद्र द्विवेदी ने बताया कि शरद पूर्णिमा पर्व एवं बाल्मिक जयंती मनाई गई। उनके चित्र पर कर माल्यार्पण कर उनको याद किया गया। तथा लोगों से बाल्मीकि लिखित रामायण को घरों में रखने की भी बात कही गई। इससे पूर्व समिति द्वारा मंदिरों एवं घाटो की साफ-सफाई भी कराई गई। और समिति के लाउडस्पीकर से श्रृद्धालुओं को अपने समानों की सुरक्षा स्वयं करने, गहरे जल में स्नान न करने, किसी भी प्रकार का कूड़ा कचरा पॉलिथीन, प्लास्टिक गंगा नदी में ना फेंकने की अपील लगातार की जाती रही। स्नानार्थियों की सुरक्षा के व्यापक इंतजाम थे। इस दौरान समिति द्वारा निर्मल गंगा, जल एवं पर्यावरण संरक्षण पर विचार गोष्ठी की गई। जिसमें सामाजिक एकता एवं सद्भाव की भी शपथ ली गई। तथा लोगों को मां गंगा को निर्मल एवं स्वच्छ बनाने, वृक्षारोपण तथा जल संरक्षण, बिना नशा के त्यौहार मनाने की सलाह दी गई।

Related posts:

ध्रुव की भक्ति से प्रसन्न होकर भगवान को लेना पड़ा नर नारायण अवतार

अंकुश त्रिवे...
Monday November 10, 2025

जांच में दोषी पाए गए आबकारी आयुक्त रामप्रीत चौहान को आबकारी मंत्री ने किया बर्खास्त

  लख...
Monday November 10, 2025

पंडित जगन्नाथ मिश्र महाविद्यालय में रोजगार मेले का आयोजन

न्यूज नेटवर्...
Monday November 10, 2025

जल्दी पैसा कमाने में तीन हजार लोगों ने गंवा दिए 50 लाख

  न्...
Monday November 10, 2025

स्वास्थ्य कर्मचारियों की लापरवाही से गई नवजात की जान

न्यूज नेटवर्...
Sunday November 9, 2025

रायबरेली में गेगासों गंगा पुल के मरम्मत पर खर्च होंगे 16 करोड़, काम शुरू

न्यूज़ नेटवर...
Sunday November 9, 2025

मदरसा प्रबंधन पर दुराचार का आरोप केस दर्ज

सीतापुर म...
Saturday November 8, 2025

स्नातक वर्ग 2025 और एन.आई.एफ.टी. के 40 वर्षों की रचनात्मक उत्कृष्टता का उत्सव

रायबरेली।  व...
Saturday November 8, 2025

विद्यालय निमार्ण का ठेका दिलाने के बहाने ठगे 50 हजार

  न्...
Friday November 7, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *