• Mon. Nov 10th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

जन्म और मृत्यु अटल सत्य है-हरिकेश

News Desk

ByNews Desk

Oct 17, 2024
Img 20241016 Wa0182

रायबरेली :
सन्त निरंकारी आश्रम जगतपुर में बुधवार को सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सत्संग की अध्यक्षता करते हुए वक्ता हरिकेश ने कहा जिस प्रभु परमात्मा को मन में बसाना है । ईश्वर का आधार अर्थात भक्ति के मार्ग पर चलकर जीवन के सफर को तय करना है।

जन्म और मृत्यु एक अटल सत्य है। हम सभी को एक न एक दिन इस मायावी संसार से जाना है ।फिर भी हम सभी माया के फेर में पड़े रहते हैं । सतगुरु की कृपा होने पर ज्ञान की प्राप्ति होती है। तब कहीं अपने स्वरूप की पहचान हो पाती है। कुछ निश्चित समय के लिए संसार में मानव तन मिला है। इसे साकार करने के लिए परमात्मा की भक्ति आवश्यक है। जिस तरह कमल पानी में रहता है।
लेकिन पानी की एक बूंद उसके पत्ते के ऊपर टिक नहीं पाती। इसी तरह मानव जीवन जीना है । संसार में रहते हुए सांसारिकता हमारे मन में न बसने पाये। हमारे मन में परमात्मा का ही आधार बना रहे। यही कल्याण का मार्ग है। इस मौके पर बसन्त लाल , राम लखन , राम सुमेर, शीतला प्रसाद , कमल,वंदना ,ऊषा देवी , कर्मावती , सावित्री निर्मला आदि मौजूद रही।

Related posts:

कार्तिक पूर्णिमा पर राम नगरी अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब

नीरज शुक्ल ...
Wednesday November 5, 2025

कार्तिक पूर्णिमा पर इस पौधे की पूजा अर्चना करने से घर में आती है सुख समृद्धि

न्यूज़ डेस्क...
Wednesday November 5, 2025

सनातन धर्म पीठ में प्रवाहित हो रही भक्ति की मंदाकिनी

नीरज शुक्ल ...
Tuesday November 4, 2025

ग्रामीण संस्कृति की प्राचीनता व आधुनिकता की अनुभूति कराता है डलमऊ का कार्तिक पूर्णिमा मेला

  न्यू...
Tuesday November 4, 2025

कार्तिक पूर्णिमा पर करें यह उपाय तो बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

न्यूज़ डेस्क...
Tuesday November 4, 2025

चेयरमैन की मेहनत लाई रंग, आज डलमऊ में दिखेंगी काशी की झलक

न्यूज़ डेस्क...
Tuesday November 4, 2025

हनुमान चालीसा, दीपदान और वृक्षारोपण के साथ संकट मोचन धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब

नीरज शुक्ल ...
Monday November 3, 2025

कार्तिक पूर्णिमा मेला के उपलक्ष्य में बड़ा मठ डलमऊ में आयोजित कार्यक्रमों का उपक्रम

डलमऊ, रायबरे...
Sunday November 2, 2025

कार्तिक पूर्णिमा पर डलमऊ गंगा तट पर होगी भव्य गंगा आरती

  न्...
Friday October 31, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *