• Mon. Nov 10th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

राम वनगमन व कैकेई मंथरा संवाद देख अश्रुओं से भरी श्रोताओं की आंखें

News Desk

ByNews Desk

Oct 9, 2024
Img 20241009 Wa0017

 

ऊंचाहार, रायबरेली: एनटीपीसी आवासीय परिसर में आयोजित श्री राम लीला महोत्सव में कलाकारों ने राम वनगमन, कैकेई मंथरा संवाद लीला का मंचन किया। जिसका भावपूर्ण मंचन देख दर्शकों की आंखों में आंसू छलक आए।
लीला की शुरुआत अयोध्या नरेश दशरथ के राज दरबार से हुई, जहां राम के राजतिलक की तैयारी चल रही थी। इसी बीच राजा दशरथ को सूचना मिलती है की महारानी कैकेई नाराज होकर को भवन में चली गई हैं। यह सुनकर दशरथ कारण जानने सीधे को भवन पहुंचते हैं, और कैकेई से शुभ घड़ी में रूठने की वजह पूछते हैं। कैकेई राम के राजतिलक का विरोध करती है, एक युद्ध के दौरान दिए हुए वचन की याद दिलाते हुए राजा दशरथ से भरत को राजगद्दी और राम को 14 वर्ष का वनवास मांगती हैं। यह सुनकर अयोध्या नरेश विकल हो उठते हैं। वह रानी को मनाने का प्रयास करते हैं, लेकिन रानी की जिद के आगे हार जाते हैं। जब वह राज दरबार में राम को वनवास की घोषणा करते हैं तो प्रजा विरोध पर उतर आती है। अगले दृश्य में भगवान राम अनूप लक्ष्मण और पत्नी सीता के साथ वन के लिए प्रस्थान करते हैं। महाराज दशरथ के रुदन और वन गमन का मार्मिक दृश्य देख कर दर्शकों की आंखों में अश्रु धारा बह उठी। वहीं उपस्थित दर्शकों ने लीला को जमकर सराहा। राधेश्याम, दिवाकर, राजेश कुमार पाल, सुनील कुमार, शोभा देवी, अर्चना देवी, रागिनी, मालती समेत काफी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

Related posts:

जांच में दोषी पाए गए आबकारी आयुक्त रामप्रीत चौहान को आबकारी मंत्री ने किया बर्खास्त

  लख...
Monday November 10, 2025

पंडित जगन्नाथ मिश्र महाविद्यालय में रोजगार मेले का आयोजन

न्यूज नेटवर्...
Monday November 10, 2025

जल्दी पैसा कमाने में तीन हजार लोगों ने गंवा दिए 50 लाख

  न्...
Monday November 10, 2025

स्वास्थ्य कर्मचारियों की लापरवाही से गई नवजात की जान

न्यूज नेटवर्...
Sunday November 9, 2025

रायबरेली में गेगासों गंगा पुल के मरम्मत पर खर्च होंगे 16 करोड़, काम शुरू

न्यूज़ नेटवर...
Sunday November 9, 2025

मदरसा प्रबंधन पर दुराचार का आरोप केस दर्ज

सीतापुर म...
Saturday November 8, 2025

स्नातक वर्ग 2025 और एन.आई.एफ.टी. के 40 वर्षों की रचनात्मक उत्कृष्टता का उत्सव

रायबरेली।  व...
Saturday November 8, 2025

विद्यालय निमार्ण का ठेका दिलाने के बहाने ठगे 50 हजार

  न्...
Friday November 7, 2025

पेंशन भोगी अपना जीवन प्रमाणपत्र जमा कर कोषागार में स्वयं उपस्थित होकर भौतिक सत्यापन कराना करें सुनिश...

पेंशन भोगी अ...
Friday November 7, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *