महिला थाने में युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास, पेट्रोल डालकर लगाई आग
दहेज उत्पीड़न के मुकदमे से तनाव में बताया जा रहा युवक, घटना से थाना परिसर में मची अफरा-तफरी
रायबरेली। शहर स्थित महिला थाने में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने कथित तौर पर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का प्रयास किया। अचानक हुई इस घटना से थाना परिसर में मौजूद पुलिसकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल स्थिति संभालने का प्रयास किया।
जानकारी के मुताबिक, युवक अनुराग और उसके परिजनों के खिलाफ उसकी पत्नी ने दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करा रखा है। मुकदमे में अनुराग के साथ उसकी सास, ससुर और देवर को भी आरोपी बनाया गया है। बताया जा रहा है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद से अनुराग मानसिक तनाव में चल रहा था।
इसी सिलसिले में युवक महिला थाने पहुंचा था। जहां उसने कथित तौर पर अपने ऊपर पेट्रोल डालकर खुद को आग के हवाले करने का प्रयास किया। घटना के बाद थाना परिसर में मौजूद पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया।
फिलहाल घटना को लेकर पुलिस की ओर से विस्तृत जानकारी और युवक की स्थिति स्पष्ट किया जाना बाकी है।

