सशक्त न्यूज नेटवर्क
रायबरेली: महराजगंज क्षेत्र की थुलवासा चौकी में पुलिसकर्मियों पर एक युवक से मारपीट करने का आरोप लगा है। पीड़ित सोहनलाल ने मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से कर न्याय की गुहार लगाई है। उसका आरोप है कि चौकी इंचार्ज राहुल मिश्रा और दो सिपाहियों ने चौकी के अंदर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की।
सोहनलाल के मुताबिक, उसे चौकी बुलाया गया था। वहां पहुंचने के बाद पुलिसकर्मियों ने उसके साथ मारपीट की। पीड़ित ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
चौकी परिसर में पुलिसकर्मियों पर इस तरह के आरोप लगने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। अब नजर इस बात पर है कि पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी शिकायत की जांच किस स्तर पर कराते हैं और आरोपों की पुष्टि होने पर क्या कार्रवाई होती है। फिलहाल, पुलिस की ओर से आरोपों पर आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

