Categories:
ब्रेकिंग न्यूज़
बारात पहुंची द्वार तो दुल्हन हुई फरार
न्यूज़ नेटवर्क
यूपी के रायबरेली जिले में खीरों थाना क्षेत्र के जमकोरियापुर गांव में बुधवार को शादी की खुशियां उस समय मायूसी में बदल गई। जब एक दुल्हन ने बारात आने से पहले ही सौच के बहाने घर से निकल कर गायब हो गयी ।
परिजनों ने जब उसकी तलाश किया तो वह पड़ोसी गांव के अपने प्रेमी के घर मे मिली । जब परिजनों ने उससे वहां जाने के संबंध में पूछा तो उसने शादी करने से मना कर दिया । यह चर्चा दोनों गांव में फैलते ही हड़कंप मच गया ।
जिसके बाद दुल्हन के परिजनों ने घटना की सूचना खीरों पुलिस को देकर दुल्हन को समझाने की बात कही । लेकिन दुल्हन अपने प्रेमी के साथ ही रहने की जिद पर अड़ गयी । तब प्रेमी व दुल्हन पक्ष के लोग उसे प्रेमी के घर भेजकर दूल्हा पक्ष को बारात लाने से रोका ।
जमकोरियापुर निवासी शिवकुमार ने अपनी बेटी ऊषा देवी (19) का विवाह कन्नौज जिले के छिबरामऊ निवासी जान सिंह के बेटे मुकेश कुमार उर्फ डब्बू (25) के साथ तय की थी। शादी तय होने के बाद वर पक्ष से बीती 10 जुलाई को गोद भराई की रस्म पूरी कर दी गई थी। जबकि कन्या पक्ष से 23 सितम्बर को तिलक भी चढ़ा दिया गया था । शादी के पहले की सारी रस्में पूरी हो चुकी थी।
19 नवम्बर बुधवार को बारात आनी थी। इसी दौरान बुधवार की दोपहर ऊषा देवी शौच के बहाने घर से निकल कर अपने प्रेमी अकोहरिया निवासी अनुपम लोधी पुत्र स्व० माता प्रसाद लोधी के घर पहुंच गई। काफी समय बीत जाने के बाद ऊषा देवी घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। उन्हें ऊषा देवी केे अकोहरिया अपने प्रेमी के घर पहुंचने की जानकारी हुई।
परिजनों ने ऊषा देवी के पास पहुंचकर घर वापस चलने की बात कही तो ऊषा देवी ने कहा कि मैं बालिग हूँ । तथा बीते पांच साल से अनुपम के साथ मेरा प्रेम प्रसंग है । मैं अपने प्रेमी के साथ ही शादी करूंगी ।
जब उषा देवी ने मुकेश के साथ शादी करने से मना कर दिया। तब परिजनों ने खीरों पुलिस को सूचना दी। लेकिन पुलिस व दोनों पक्षो के समझाने के बाद भी दुल्हन नही मानी । जिसके बाद दोनों पक्षो ने उषा देवी को प्रेमी अनुपम के घर भेजकर दूल्हा पक्ष को जानकारी देकर बारात लाने से मना कर दिया।
अकोहरिया पहुंची खीरों पुलिस ने ऊषा देवी से बात की तो उसने पुलिस को बताया कि के उसका पास के गांव अकोहरिया निवासी अनुपम लोधी (21) पुत्र स्व० माता प्रसाद लोधी से बीते चार सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा है। उसी के साथ शादी करना चाहती है। दोनों लोग शादी करने के लिए सहमत हैं।
पुलिस ने प्रेमी अनुपम लोधी की मां रामावती से पूंछा तो वह भी ऊषा देवी को अपनी बहू के रूप में स्वीकार करने के लिए तैयार है । प्रभारी निरीक्षक सन्तोष कुमार सिंह ने बताया कि युवती के पिता द्वारा मामले की सूचना दी गई है।
मामले के निस्तारण के लिए मौके पर पुलिस बल भेजा गया था । दुल्हन द्वारा शादी से इनकार करने तथा प्रेमी के साथ रहने की बात कहने पर दोनों पक्षो की सहमति से उसे प्रेमी के साथ भेज दिया गया है ।