Categories: हादसा

ट्रैक्टर और डाक पार्सल वाहन में भिडंत

न्यूज़ नेटवर्क
रायबरेली जनपद के ऊंचाहार क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह ट्रैक्टर और डाक पार्सल वाहन में टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। गनमीत रही कि चालक बच गए।

कन्नौज जिले के छिबरामऊ थाना क्षेत्र के अतरौली निवासी धीरेंद्र कुमार (30) पेशे से चालक हैं। वह शुक्रवार की सुबह लखनऊ की एक एजेंसी से नया ट्रैक्टर लेकर प्रयागराज की एजेंसी पहुंचाने जा रहे थे।

लखनऊ-प्रयागराज हाईवे के ऊंचाहार बाईपास पर नउवनहार गांव के पास चालक को उसे नींद आई। हड़बड़ी में चालक ने ट्रैक्टर की ब्रेक दब गई और ट्रैक्टर पलट गया। तभी पीछे से आ रही डाक पार्सल की पिकअप ट्रैक्टर से टकरा गई।

पिकअप बछरांवा थाना क्षेत्र के इसिया गांव निवासी राहुल चला रहे थे। घटना में दोनों चालक बच गए, लेकिन ट्रैक्टर व डाक पार्सल वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

More From Author

You May Also Like